जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार में दुकान का नाम बदलने को लेकर हुए विवाद के बाद झारखंड सरकार के एक मंत्री ने दीपक को दो लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की। ऐसे में दीपक ने यह धनराशि अंकिता के स्वजनों व उत्तराखंड की अन्य पीड़ित बेटियों के परिवार को देने की बात कही।
बताते चलें कि 26 जनवरी को दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद के दौरान दीपक कुमार ने स्वयं को नाम मोहम्मद दीपक बताते हुए सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इसके बाद से दीपक का यह वीडियो जमकर वायरल हुआ। इसके बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ ही कई अन्य बड़े नेताओं ने दीपक की तारीफ की। अब झारखंड सरकार के एक मंत्री ने दीपक को दो लाख रूपए का इनाम देने की घोषणा की है। दीपक ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उन्हें इसकी जानकारी मिली है। लेकिन, अगर उन्हें धनराशि दी गई तो वह यह धनराशि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के स्वजनों को सौंप देंगे।