अल्मोड़ा। पर्वतीय सस्ता गल्ला विक्रेता संघ की बैठक में लंबित बिलों का भुगतान नहीं होने पर एक मई से राशन वितरण न करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए शासन-प्रशासन से लंबित बिलों के भुगतान की मांग उठाई।शनिवार को नंदादेवी मंदिर परिसर में हुई बैठक में पर्वतीय सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और राष्ट्रीय खाद्यान्न योजना के तहत बांटे गये राशन के बिलों का पूर्ण भुगतान नहीं हुआ है। इससे गल्ला विक्रेताओं में भारी रोष व्याप्त है। बैठक में तय कि गया कि जब तक आंगनबाड़ी को वितरित किये जाने वाले खाद्यान्न का अग्रिम भुगतान नहीं किया जाता है, कोई भी विक्रेता आंगनबाड़ी को राशन सप्लाई नहीं करेगा। बैठक में जिलाध्यक्ष संजय साह रिक्खू, महामंत्री केसर सिंह, मनोज वर्मा, अभय साह, राजेंद्र सिंह, प्रकाश भट्ट, रमेश भाकुनी, संदीप नंदा, राजेंद्र सिंह लटवाल, महेंद्र सिंह देवड़ी, चंदन सिंह मेहरा, कुंवर सिंह, सुरेश सांगा, विपिन तिवारी, बिशन सिंह, दिनेश गोयल, भूपेंद्र मेहता, प्रताप सिंह, किशन लाल, आनंद सिंह, पान सिंह, लक्ष्मण सिंह मेहरा समेत कई गल्ला विक्रेता मौजूद रहे।