रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया वार्षिकोत्सव

Spread the love

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल लालपानी में वार्षिकोत्सव में में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी, राजस्थानी गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. जगदम्बा प्रसाद ध्यानी, डॉ. विकास थलेड़ी, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अजय पंत, रविन्द्र जजेड़ी, शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष ललिता प्रसाद घिल्डियाल, पार्षद अनिल रावत, पार्षद संजय भंडारी, प्रधानाचार्य विभाकर डबराल ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. ध्यानी ने कहा कि बच्चों को किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लगनशील और परिश्रमी होना चाहिए। कहा कि छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही विद्यालय के विकास में भी योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी, पंजाबी गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मातृशक्ति पर आधारित नृत्य नाटिका में कन्या भ्रूण हत्या से लेकर महिलाओं के योगदान को दर्शाया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मीना थलेड़ी और छात्रा जानवी रावत, दिव्यांशी रावत ने किया। इस दौरान शिक्षिका मीना थलेड़ी ने वर्ष भर की विद्यालय की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *