कक्षा पांच के छात्रों को दी विदाई
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जयहरीखाल ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं का वार्षिक परीक्षा फल (2025-26) मंगलवार को घोषित किया गया। इस दौरान मेघावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कक्षा 5 पास करने वाले विद्यार्थियों विदाई दी गई।
विद्यालय में आयोजित समारोह का ग्राम प्रधान मेरुड़ा सुनीता देवी जदली ने माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कक्षा 5 की छात्रा खुशी जखमोला ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, आयुष घिल्डियाल ने 91.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, तथा अंकित धसमाना ने 88.9 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीन की छात्रा प्रियांशी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 2 के छात्र कार्तिक भारद्वाज ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, काजल कक्षा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय के संरक्षक दीनदयाल जदली ने अभिभावकों से अपील की कि अपने पाल्यों की शिक्षा तथा स्वास्थ्य के प्रति सदैव सजग रहें और समय-समय पर उनका उचित मार्गदर्शन करते रहें। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव थपलियाल ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का आधार होता है। यहां बिताए गए वर्ष उनके जीवन की अमूल्य निधि हैं, जिन्हें आप सदैव अपने हृदय में संजोकर रखेंगे। कहा कि स्कूल में बच्चों ने न केवल पढ़ना-लिखना सीखा, बल्कि अनुशासन, सहयोग, मित्रता और आदर के जीवन-मूल्य भी आत्मसात किए। इस मौके पर ग्रामसभा मेरुड़ा की ग्राम प्रधान सुनीता देवी जदली, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, सुनीता देवी घिल्डियाल, अनीता देवी भारद्वाज, सतेश्वरी देवी, सुषमा देवी, पिंकी देवी, लक्ष्मी ध्यानी, शाकम्बरी देवी, अंजू देवी, सरोजनी ध्यानी, अनीता देवी धस्माना, आरती धस्माना, अनीता देवी (भोजनमाता), विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव थपलियाल, सहायक अध्यापिका श्रीमती ज्योति बौठियाल आदि उपस्थित थे।