गंगा का दूध से अभिषेक किया

Spread the love

हरिद्वार। बिहार के मिथिला क्षेत्र के तीर्थ पुरोहितों ने हरकी पैड़ी पहुंच कर गंगा का दूध से अभिषेक किया। साथ ही गंगा से विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान हरिद्वार के तीर्थ पुरोहित शैलेश मोहन ने मिथिला से आए तीर्थ पुरोहितों की पूजा अर्चना कराई। बताया की देश में शांति और समृद्घि के साथ विश्व कल्याण की कामना के लिए मिथिला के पुरोहित मणिकांत झा के नेतृत्व में गंगोत्री से गंगा जल लेकर दक्षिण मे रामेश्वरम ज्योतिलिंग का जलाभिषेक करने के लिए पैदल यात्रा की। यात्रा के समापन के बाद हरिद्वार लौटने पर मिथिला क्षेत्र के तीर्थ पुरोहित ने गंगा का दुग्धाभिषेक किया। इस मौके पर पं़ अभिनव झा, विकास झा, श्रवण झा, सच्चिदानंद झा, रेवती महापात्र, नवीन, प्रमोद, अलखदेव पांडेय, पार्षद नितिन माना, अमित मोहन, निश्चित मोहन, चंद्रकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *