मनोरंजन

दीपिका पादुकोण के नाम एक और उपलब्धि, बनीं ये अंतरराष्ट्रीय सम्मान पाने वाली अकेली भारतीय स्टार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

दीपिका पादुकोण अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अब एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं और वजह भी बेहद खास है। दरअसल, दीपिका ने एक बार फिर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया है।दरअसल, अंतरराष्ट्रीय पत्रिका डेडलाइन ने 2024 के ग्लोबल डिसरप्टर्स की सूची जारी की है। इसमें दुनियाभर के वो सितारे शामिल हैं, जो मनोरंजन जगत में अपना खास योगदान दे रहे हैं। इस सूची में भारत से अकेली दीपिका शामिल हैं।दीपिका लोकप्रिय हॉलीवुड पत्रिका डेडलाइन की ग्लोबल डिसरप्टर्स 2024 सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय सेलेब्रिटी हैं।उन्हें भारत की सरप्राइज सुपरस्टार बताया गया है, जो लगातार सीमाओं और मिथकों को तोड़ रही हैं।रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका ने न केवल लगातार 2 वर्षों तक बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की है, बल्कि कई वैश्विक प्लेटफार्मों पर भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है।प्रतिष्ठित सूची में ईवा लोंगोरिया, उमा थुरमन और ली सुंग-जिन जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारे भी शामिल हैं।दीपिका बाफ्टा अवॉर्ड्स, 2024 में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई थीं। दिसंबर, 2023 में वह एकेडमी म्यूजियम गाला में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनी थीं।2023 में हुए 95वें ऑस्कर समारोह में भी दीपिका को बड़ी जिम्मेदारी मिली थी। ऑस्कर के मंच पर वह प्रेजेंटर के तौर पर नजर आई थीं।दीपिका कान्स फिल्म फेस्टिवल के जूरी सदस्यों की सूची में शामिल हो चुकी हैं। वह फीफा विश्व कप ट्रॉफी से पर्दा उठाने वाली पहली भारतीय बनी थीं।दीपिका इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने इस साल फरवरी में सोशल मीडिया पर यह ऐलान किया था कि वह मां बनने वाली हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि सितंबर, 2024 में वह बच्चे को जन्म देंगी।दीपिका ने 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी। उन्होंने 2 रीति-रिवाजों से इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। शादी के 6 साल बाद अब वे माता-पिता बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं।दीपिका जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन में पुलिस की वर्दी पहने धमाल मचाती नजर आएंगे। इस फिल्म में उनका एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। दीपिका लेडी सिंघम बनकर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।इसके अलावा कल्कि 2898 एडी भी उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है, जिसमें पहली बार उनकी जोड़ी प्रभास के साथ बनी है।हॉलीवुड फिल्म द इंटर्न का हिंदी रीमेक भी दीपिका के खाते से जुड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!