जिला अस्पताल को मिली एक और एंबुलेंस

Spread the love

बागेश्वर। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और क्षेत्रीय विधायक लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत सीएमओ कार्यालय में पास जो एंबुलेंस थी अब उसे जिला अस्पताल को दे दी है। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास व सीएमओ ड़ सुनीता टम्टा ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया। विधायक ने कहा कि सरकार जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए दिन-रात काम कर रही है। इसमें धन की कमी भी आड़े नहीं आएगी। जिला अस्प्ताल में एंबुलेंस रहेगी तो लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *