गुजरात आप प्रमुख का एक और विवादित वीडियो आया सामने, अब पीएम मोदी की मां के लिए कहे अपशब्द

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्मरुख गोपाल इटालिया के बयानों पर उपजे विवाद के बीच उनका एक और वीडियो सामने आया है। पीएम मोदी पर विवादास्पाद बयान देने के विवाद में गुरुवार को कुछ देर के लिए दिल्ली में हिरासत में लिए गए गोपाल इटालिया ने पीएम मोदी की मां को लेकर भी विवादित टिप्पणी की है। इटालिया ने इस वीडियो में एक बार फिर पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, उनकी मां हीराबेन के लिए भी अपशब्द करे। भाजपा नेता अमित मालवीय ने यह वीडियो शेयर करते हुए इटालिआ पर हमला बोला।
एक सप्ताह के भीतर भाजपा इटालिया का तीसरा वीडियो सामने लेकर आई है। इससे पहले एक वीडियो में गोपाल ने पीएम मोदी को को अपशब्द कहने के अलावा उन पर कई विवादित बातें कहीं थी। इसके बाद दूसरे वीडियो में इटालिया ने मंदिर और कथाओं को शोषण का अड्डा बताते हुए महिलाओं को वहां न जाने की सलाह दी थी। भाजपा इन वीडियो के सहारे आप को घेरने में जुटी है। इस संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग ने इटालिया को समन भेजा था। बुधवार को आयोग के दफ्तर में हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने इटालिया को कुछ देर के लिए हिरासत में ले लिया था।
अमित मालवीय ने गोपाल इटालिया का नया वीडियो शेयर करते हुए लिखा, गुजरात में आप प्रमुख और केजरीवाल के करीबी गोपाल इटालिया एक के बाद एक अपराध करते हैं और महिलाओं का अपमान करते हैं। महिलाओं को सी शब्द से संबोधित करने के बाद मंदिर और कथाओं में जाने वालों का अपमान करके अब उन्होंने पीएम की बुजुर्ग मां के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। इस वीडियो में गोपाल पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक भाषा बोलकर उनकी मां को नौटंकीबाज कहते सुनाई दे रहे हैं।
वीडियो को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी इटालिया पर हमला किया है। उन्होंने दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। स्मृति ने ट्वीट किया, अरविंद केजरीवाल, गटर जैसे मुंह वाले गोपाल इटालिया ने आपके आशीर्वाद से पीएम मोदी की मां को गाली दी। मैं कोई नाराजगी नहीं जताती, मैं यह नहीं दिखाना चाहती कि गुजराती कितने नाराज हैं, लेकिन आप यह जान लें कि जनता ने आपको देख लिया है। आपकी पार्टी को गुजरात में चुनावी रूप से नष्ट कर दिया जाएगा, जनता न्याय करेगी।
गुजरात में अपने सबसे प्रमुख नेता के वीडियो को लेकर घिरी आम आदमी पार्टी ने इटालिया के बचाव में पाटीदार कार्ड खेला है। आप नेताओं का कहना है कि वीडियो में इटालिया ही हैं, लेकिन ये वीडियो उस समय के हैं जब वह पार्टी का हिस्सा नहीं थे। पार्टी के कई नेताओं ने दलील दी है कि इटालिया पाटीदार आंदोलन में भाग ले चुके हैं और पटेल समुदाय से आते हैं इसलिए भाजपा उन्हें निशाना बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *