हुक्का गैंग का एक और गुर्गा गिरफ्तार

Spread the love

रुड़की। लक्सर पुलिस ने क्षेत्र में दहशत का पर्याय बने हुक्का गैंग पर शिकंजा और कस दिया है। पुलिस ने गैंग के एक और सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि कुछ समय पूर्व नगला खिताब गांव निवासी गौरव ने पुलिस को तहरीर देकर जानलेवा हमले की शिकायत की थी। आरोप था कि मुंडाखेड़ा खुर्द निवासी विशाल उर्फ विश, कार्तिक, गुरमीत और अक्षय ने पुरानी रंजिश के चलते रात के समय गौरव के घर पर धावा बोला और अंधाधुंध फायरिंग की। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी। पुलिस ने इस गिरोह के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम गुरमीत निवासी मुंडाखेड़ा खुर्द है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। इस मामले में दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दीपक चौधरी और कांस्टेबल अरविंद कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *