परमार्थ आश्रम गंगा घाट पर एक और स्वयं सेवक डूबा

Spread the love

हरिद्वार। सप्ताषि क्षेत्र के परमार्थ आश्रम गंगा घाट पर चौबीस घंटे में दूसरा हादसा घटित हुआ। संस्त छात्र रवि मिश्रा का अभी तक अता पता नहीं चल सका था कि शनिवार को आध्यात्मिक संस्था शांतिकुंज का एक स्वयं सेवक भी डूब गया। एक फक्कड़ बाबा के भी डूबने की बात सामने आ रही है। दिन भर जल पुलिस को साथ लेकर सप्ताषि चौकी पुलिस सर्च अपरेशन चलाने में जुटी रही।
मूलरूप से महाराष्ट्र के जिला नन्दूबाग निवासी पेशे से इंजीनियर योगेश पाटिल 35 वर्ष पुत्र राजाराम अपनी पत्नी के संग यहां शांतिकुंज में स्वयं सेवक के तौर पर रह रहे हैं। शनिवार को पत्नी के साथ वह परमार्थ आश्रम गंगा घाट पर नहाने के लिए गए थे। गंगा घाट पर उन्होंने जब डुबकी लगाई, उसके बाद बाहर ही नहीं आए। पत्नी ने शोर मचाया। गंगा घाट पर मौजूद लोग एकत्र हो गए। शौकिया गोताखोरों ने स्वयंसेवक को तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलने पर सप्ताषि चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह रावत मौके पर पहुंच गए।
आनन फानन में जल पुलिस को बुलाकर रफ्ट से सर्च अपरेशन शुरू कराया गया, लेकिन कुछ अता पता नहीं चल सका। उधर, शुक्रवार को इसी स्थान पर डूबे छात्र रवि मिश्रा का भी कोई सुराग नहीं मिला है। तीसरी घटना में एक फक्कड़ बाबा के डूबने की बात भी निकलकर आ रही है। उसका भी कुछ पता नहीं चल सका है। चौकी प्रभारी ने बताया कि शांतिकुंज के स्वंय सेवक, छात्र एवं फक्कड़ बाबा को तलाश कर रहे है। जल पुलिस के साथ उनकी खोजबीन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *