देह व्यापार में दम्पत्ति सहित एक अन्य युवक और युवती गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून। मंगलवार सुबह थाना वसंत विहार पुलिस ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम के साथ जनरल महादेव सिंह मार्ग स्थित 06, नर्मदा एनक्लेव में छापेमारी की। जहां बाहर के कमरे से संदीप शर्मा एवं उसकी पत्नी रिया तथा अंदर के कमरे में एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए।
पुलिस पूछताछ करने पर संदीप शर्मा ने बताया कि उसने यह मकान पांच-छह महीने पहले किराए पर लिया था। उसकी पत्नी के दिल्ली, गाजियाबाद आदि स्थानों पर कुछ महिलाओं से संपर्क है जो देह व्यापार के धंधे में संलिप्त है। उनसे फोन पर संपर्क कर देहरादून स्थित किराए के कमरे में बुलाती है और संदीप ग्राहकों से संपर्क कर उनको घर तक लाता है। पूछताछ में संदीप ने बताया कि दिल्ली, गाजियाबाद से आने वाली लड़कियों को ग्राहकों से मिलने वाले पैसे का 50 प्रतिशत दिया जाता है। सने स्वीकार किया कि 16 अगस्त को दिल्ली से एक लड़की वजीफा खातून को बुलाया था। जिसकी सूचना इनके पुराने ग्राहक रविकांत पाल निवासी देहरादून को मिली तो वह संदीप के बताए अनुसार नर्मदा एंक्लेव में पहुंचा था। पकड़े गए व्यक्तियों से उनके द्वारा ग्राहकों को बुलाने के लिए प्रयोग किए जा रहे मोबाइल फोन एवं अवैध सामग्री बरामदगी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *