अंश बिष्ट व प्राची कठैत रहे अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान जूनियर वर्ग की चार सौ मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अंश बिष्ट व बालिका वर्ग में प्राची कठैत प्रथम स्थान पर रहे।
स्पोर्टस मीट का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी, शिक्षा निदेशिका सिंधु कोठारी, प्रशासनिक निदेशक विपिन जदली व प्रधानाचार्य आरती कंडवाल ने संयुक्त रूप से किया। चार सौ मीटर की दौड़ के बालक वर्ग में अंश बिष्ट प्रथम, अश्विन बुटोला द्वितीय व हर्षित काला तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में प्राची कठैत प्रथम, प्रतिष्ठा द्वितीय, कनिका तृतीय रही। प्ले वर्ग में पिक द बाल प्रतियोगिता में अक्षत प्रथम व आरव द्वितीय रहे। नर्सरी कक्षा के जिग जैग रेस में प्रियांशु प्रथम, आराध्य द्वितीय व सानवी तृतीय रहे। क्राउन रेस में अवनी व वैष्णवी बिलवाल ने प्रथम, इशानी व वैष्णवी ने द्वितीय व अंश व काव्या तृतीय रहे। बाल बैलेसिंग रेस में वैष्णवी व मानवी ने प्रथम, अनाया व इशानी ने द्वितीय और प्रियांशु व अंश बिष्ट तृतीय स्थान पर रहे। यूकेजी कक्षा के लक्की सर्कल गेम में यश जोशी प्रथम, सुभांश रावत द्वितीय व गगन तृतीय रहे। बाल आन द ग्लास प्रतियोगिता में अविका प्रथम, अर्नव डबराल द्वितीय व दक्षिता तृतीय रहे। 50 मीटर रेस में अर्नव डबराल प्रथम, काव्या द्वितीय व यर्थाथ रावत तृतीय रहे। सौ मीटर दौड़ प्राथमिक बालिका वर्ग में रक्षिता प्रथम, खुशी द्वितीय व आराध्य तृतीय रहे। बालक वर्ग में मानव रावत प्रथम, मुकुल रावत द्वितीय व रूद्रेश नेगी तृतीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग में मेघा प्रथम, माही द्वितीय व गुंजन तृतीय रही। बालक वर्ग में मयंक बिष्ट प्रथम, शिवम भंडारी द्वितीय व सुजल तृतीय रहे। जूनियर बालक वर्ग में अंश प्रथम, अश्विनी द्वितीय व अर्थ नेगी तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में दीया प्रथम, वसुंधरा द्वितीय व प्रतिष्ठा तृतीय रहे। दो सौ मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में अंश बिष्ट प्रथम, रौनक द्वितीय व अश्विनी तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में पलक बिष्ट प्रथम, प्रतिष्ठा चमोली द्वितीय व प्राची कठैत तृतीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *