छात्र संख्या बढ़ाने पर रहेगा विशेष जोर : अंशुल बिष्ट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद के नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक (डीईओ) अंशुल बिष्ट ने पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वह नैनीताल जिले में खंड शिक्षा अधिकारी धारी व कोटाबाग के पद पर कार्यरत थे। बिष्ट जिला मुख्यालय अल्मोड़ा के निवासी हैं।
पदभार संभालने के बाद अंशुल बिष्ट ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय छात्र संख्या की कमी से जूझ रहे हैं। इन विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाए जाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों की पहली बैठक लेकर व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में छात्र संख्या को बढ़ाए जाने के लिए विद्यालय प्रबंध समिति, अभिभावकों, स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ समन्वय से नए शिक्षा सत्र में छात्र संख्या बढ़ाए जाने पर फोकस किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *