अंशुल मिस्टर तो प्रियांशी चुनी गई मिस डीएवी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर के डीएवी पब्लिक स्कूल में जूनियर छात्रों की ओर से इंटर के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर अंशुल रावत को मिस्टर व प्रियांशी द्विवेदी को मिस डीएवी चुना गया।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का आरंभ पर्यवेक्षक नितिन भाटिया ने किया। उन्होंने कहा कि यह समय ध्यान लगाकर अध्ययन करने का है। विद्यार्थियों को इस समय का सदुपयोग करना चाहिए। इस दौरान मिस्टर एंड मिस डीएवी व मिस्टर व मिस स्पार्क चुनने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से अंशुल रावत को मिस्टर व प्रियांशी द्विवेदी को मिस डीएवी चुना गया। सूर्याशु सिंघल को मिस्टर स्पार्क व शिखा धारकिया को मिस स्पार्क चुना गया। सारिका रावत, विकास गुप्ता, अलका जैन, संजय शर्मा, निहारिका अग्रवाल व विपिन कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य अनीता मेहरा ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनांए प्रेषित की। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *