टॉयलोथन प्रतियोगिता में अंतरा ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत सतपुली के राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक सतपुली में टॉयकथोन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंतरा ने पहला, खुशी ने दूसरा व तानिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में बीस छात्राओं द्वारा निष्प्रयोजन वस्तुओ से मॉडल तैयार कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, प्रधानाध्यापिका उमा श्रीवास्तव, कल्पना रतूड़ी, कलावती, प्रियंका विद्यार्थी, सिन्नी देवी, प्रतिमा बहुगुणा, दिव्या नेगी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *