जन हित में काम कर रही सरकार : अण्थ्वाल

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गोसेवा आयोग के अध्यक्ष पंड़ित राजेंद्र अण्थ्वाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनता के हितों को लेकर कार्य कर रही है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक विकास कार्य हुए हैं। सरकार प्रत्येक व्यक्ति के हित को देखते हुए ही योजनाएं बना रही है। हर परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचे इसकी जिम्मेदारी संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की है।
सोमवार को नगर मंडल की ओर से कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि गो सेवा आयोग के अध्यक्ष पंड़ित राजेंद्र अण्थ्वाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनता के हितों को देखते हुए कई कल्याणकारी योजनाएं बना रही है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकें इसके लिए कार्यकर्ताओं को गंभीरता से कार्य करना होगा। जिला डाटा प्रबंधक संयोजक गजेंद्र रावत ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को सरल एप के माध्यम से संगठन के आगामी कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज भाटिया, सूर्यकांत बलूनी, हरीश खर्कवाल, नीना बैजवाल, आशा कोठारी, मानेश्वरी बिष्ट, दीपू पोखरियाल, विवेक अग्रवाल, पवन वर्मा, उमेश त्रिपाठी, कुणाल अग्रवाल, सुभाष पांडेय, आशीष सतीजा, आकाश फूल, विनय शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *