नई टिहरी : थाना हिन्डोलाखाल पुलिस की ओर से राइंका हिंडोलाखाल में एंटी ड्रग्स कमेटी का गठन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों को सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नशा मुक्ति, यातायात नियमों, साइबर क्राइम, महिला व बाल अपराध की जानकारी देकर जागरूक किया गया। थाना प्रभारी धनराज बिष्ट ने बताया कि एसएसपी टिहरी के निर्देश पर विद्यालय में एंटी ड्रग्स कमेटी का गठन किया गया। जिसमे प्रधानाचार्य अध्यक्ष व शिक्षक तथा छात्र-छात्राओं को सदस्य बनाया गया। सभी छात्र-छात्राओं को नशाखोरी में ना पड़ने, किसी भी ऑनलाइन फ्रॉड कॉल के आने पर बहकावे में ना आने, साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को करियर काउंसलिंग के संबंध में भी विशेष जानकारी दी गई। (एजेंसी)