असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किए कूड़ेदान

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : खिूर्स-बुघाणी मार्ग पर रतूड़ा बैंड के समीप अज्ञात असामाजिक तत्वों ने नगर निगम की ओर से लगाए गए कूड़ेदानों को क्षतिग्रस्त कर खाई में फेंक दिया। सूचना मिलने पर निगम कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कूड़ेदान खाई से निकाले व उन्हें निगम कार्यालय में जमा कराया। निगम प्रशासन ने असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए इस कृत्य की निंदा करते हुए सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *