अंतरराष्ट्रीय बार्डर पर स्थित गांवों से हो रहा पलायन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा : सीडीएस

Spread the love

देहरादून। चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बार्डर पर स्थित गांवों से हो रहा पलायन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। रिवर्स पलायन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए सीमा क्षेत्र में सुविधाओं का विकास करने की जरूरत है। उन्होंने सीमा पर और पुलिस चौकियों की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाकों में सेना इनर लाइन को खिसकाने पर विचार कर रही है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मंगलवार को जनरल बिपिन रावत पुलिस मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने %राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने में उत्तराखंड की भूमिका’ विषय पर विचार रखे। पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों से हो रहा पलायन चिंता का विषय है। यह तभी रुक सकता है जब वहां स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसे मूलभूत सुविधाएं मुहैया करा दी जाएं। प्रदेश की कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका की सराहना की। कहा कि इसलिए यहां उद्योग एवं पर्यटन के लिए अच्छा माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *