अनुज को मिला उत्कृष्ट खिलाड़ी का सम्मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर स्थित यूनिकस अकादमी में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए बच्चों में उत्साह बना हुआ है। इस दौरान कक्षा सात के अनुज को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया।
शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ अकादमी के निदेशक अभय सिंह व प्रधानाचार्य मान सिंह सुब्बा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहिए। मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को जीवन में अवश्य सफलता मिलती है। इस दौरान नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा छह के ओजस त्रिपाठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डाक्टर, शिक्षक, पुलिस अधिकारी व अग्निशमन की वेशभूषा में सजे नन्हें बच्चों ने हर किसी को अपनी ओर आकर्षित किया। इस प्रतियोगिता में ईवा नेगी और रिधि मेहरा ने बेहतर प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *