निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में अनुज रहा अव्वल

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : समग्र शिक्षा के अंतर्गत विकासखण्ड खिर्सू की ब्लॉक स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता मंगलवार को नन्दन नगर पालिका जूनियर हाईस्कूल श्रीनगर के सभागार में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी अश्वनी रावत ने कहा कि निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता का उद्देश्य भाषा एवं संख्याज्ञान छात्रों में गणितीय और तार्किक शक्ति का विकास करना है। कहा कि यह प्रतियोगिता छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। प्रतियोगिता में संकुल चमराड़ा, देवलगढ़ और पोखरी तीन न्याय पंचायतों से कुल 9 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में राप्रावि चोपड़ा के अनुज ने प्रथम, राप्रावि कि विभूति ने द्वितीय और राप्रावि मरोड़ा की दिया बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को 3 हजार, द्वितीय को 2 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 1 हजार रूपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर लक्ष्मी कुकरेती, आरती थपलियाल, चारुस्मिता, विनीता पैन्यूली, कार्यक्रम प्रभारी मुकेश काला, जयदयाल चौहान, संजय नौडियाल, विपिन गौतम, नवीन धारीवाल आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *