पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी उसे निभाएंगे: अनुकृति

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : बहुचर्चित विधानसभा सीट लैंसडौंन से कांग्रेस प्रत्याशी अनुकृति गुसाईं ने शुक्रवार को अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में अनुकृति गुसाईं ने कहा कि कांगे्रस ने उन पर भरोसा जताते हुए बहुत छोटी उम्र में एक बड़ी जिम्मेदारी दी है, जिसको निभाने के लिए वह पूरा प्रयास करेंगी। अनुकृति ने कहा कि कांग्रेस उन्हीं का परिवार है। पूरी पार्टी एक जुट है और कोई नाराजगी नहीं है। अनुकृति ने कहा कि केवल लैंसडौंन ही नहीं प्रदेशभर में बडे़ जनादेश के साथ पार्टी के प्रत्याशी के जीतकर आएंगे और सरकार बनाएंगे। उन्होने कहा कि इस समय प्रदेश में जो चल रहा है वह सब ठीक नहीं है और राज्य के सही विकास के लिए कांग्रेस ही सही पार्टी है। उन्होंने कहा कि हम युवाओं को रोजगार, शिक्षा, समेत जनता की अन्य सुविधाओं चिकित्सा, सड़क, पानी, बिजली आदि के लिए काम करेंगे और राज्य को विकास के पथ पर ले जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *