अनूप बने पेंशन बहाली आंदोलन संगठन के अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन संगठन की आदर्श राजकीय इंटर कालेज में आयोजित बैठक में अनूप जदली को संगठन का नवीन अध्यक्ष चुना गया। पूर्व अध्यक्ष सुजीत रावत के पौड़ी जिले से नैनीताल जिले में स्थानांतरण हो जाने के कारण उनके त्यागपत्र देने से संगठन में अध्यक्ष पद रिक्त हो गया था। दायित्व को स्वीकार करते हुए नव नियुक्त अध्यक्ष अनूप जदली ने कहा कि वे पुरानी पेंशन के लिए चल रहे आंदोलन में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करेंगे। मौके पर उन्होंने सभी विकास खंडों की इकाइयों से 11 फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों में पुरानी पेंशन बहाली के लिए होने वाले धरना-प्रदर्शन में भागीदारी करने का आह्वान करते हुए कहा कि पौड़ी जिले का धरना-प्रदर्शन पौड़ी मुख्यालय में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने जिले के सभी शिक्षकों से धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की। बैठक में सुबोध ध्यानी, महेंद्र जदली, मनोज घिल्डियाल, अनिल कोटनाला, संतूदास, नितेश शैलवाल, राजेंद्र पाल सिंह, विजयपाल सिंह और सौरभ आर्य सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *