अनुपमा रावत ने किया महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करने का वादा

Spread the love

हरिद्वार। मिस्सरपुर में चुनाव प्रचार करने पहुंची हरिद्वार ग्रामाीण विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत का कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। स्वागत से भाव विभोर अनुपमा रावत ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिरण व क्षेत्र के विकास के लिए योजनाएं लागू कराएंगी। मतदाताओं से वोट अपील करते हुए अनुपमा रावत ने कहा कि दस वर्षो के कार्यकाल में भाजपा विधायक क्षेत्र का विकास करने में नाकाम रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में भी भाजपा विधायक नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए गए किसी भी वादे का पूरा करने में नाकाम रही है। महंगाई चरम पर है। आसमान टू रही महंगाई से महिलाओं को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रसोई गैस सिलेंडर सहित तमाम खाद्य पदार्थों के दाम बेहताशा बढ़ गए हैं। कांग्रेस सरकार बनने पर महंगाई को नियंत्रित किया जाएगा। रसोई गैस सिलेंडर पांच सौ रूपए में मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लड़की हूं लड़ सकती हूं को चरित्रार्थ करते महिलाओंं को सशक्त बनाया जाएगा। छात्राओं को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़े। इसके लिए स्कूल कालेजों की स्थापना व चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। इस मौके पराषि, राजीव कुमार, विजेंदर, सतेंदर, बृजमोहन, राजकुमार, सचिन, आशीष, देवेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *