अनुराधा नैथानी को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। होप सोसायटी की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाली एवीएन स्कूल की प्रबंधक अनुराधा नैथानी को सम्मानित किया गया। इस दौरान सोसाइटी ने अन्य लोगों से भी शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने की अपील की।
सोमवार को होप सोसाइटी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश को बेहतर दिशा में ले जाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए। एक बेहतर सोच ही समाज का बेहतर विकास कर सकती है। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया के निदेशक अमित शमूएल व अन्य सदस्यों ने एवीएन स्कूल की प्रबंधक अनुराधा नैथानी को सम्मानित किया। कहा कि अनुराधा नैथानी समाज के बच्चों को शिक्षत करने के लिए अपना योगदान दे रही हैं। उन्होंने समाज के संपन्न लोगों से गरीब व असहाय व्यक्ति की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *