अनुराग भारद्वाज अध्यक्ष व जीवन सिंह बनें मंत्री

Spread the love

जयनत प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन की पुरानी कार्यकारी को भंग कर नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। इस मदौरान द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया में अनुराग भारद्वाज को क्षेत्रीय अध्यक्ष व जीवन सिंह को मंत्र पद की जिम्मेदारी दी गई।
मुख्य चुनाव अधिकारी देवीराम सेमवाल व सहायक चुनाव अधिकारी प्रेम सिंह चौहान की देखरेख में हुए चुनाव में अन्य पदों पर हितेष कुमार व नितिन रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। इसके अलावा विपिन कुमार को क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री, प्रीति को क्षेत्रीय संगठन मंत्री, नयन सिंह असवाल को कोषाध्यक्ष व राजेश कश्यप को क्षेत्रीय प्रचार मंत्री चुना गया। चुनाव अधिकारी देवीराम सेमवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अनुराग भारद्वाज व अशोक कुमार के मध्य चुनाव करवाया गया, जिसमें दोंनो को बराबर मत मिले। अंत में पर्ची के आधार पर प्रथम वर्ष के लिए अनुराग भारद्वाज को क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। कहा कि अन्य पदों पर सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *