अनुष्का और तन्वी ने अंडर-15 महिला क्रिकेट की में जगह बनाई

Spread the love

चमोली। नंदासैंण की अनुष्का ने बिना संसाधनों के भी क्रिकेट में मुकाम हासिल करते हुए उत्तराखंड की अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाई है। यही नहीं गौचर की तन्वी का चयन भी इस टीम में हुआ है। दोनों बालिकाओं का चयन होने पर स्थानीय लोगों और क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी जताई है। राजकीय नंदासैंण में दसवीं कक्षा में पढ़ रही अनुष्का के पास खेल के कोई संसाधन नहीं है। लेकिन दो साल पहले बनी रायल क्रिकेट अकादमी में खेल के गुर सीखकर अनुष्का ने प्रदेश स्तर पर जगह बनाई है। दुग्तोली गांव निवासी अनुष्का के बारे में गांव के ही युवक ललित ने बताया कि अनुष्का के पिता बाहर नौकरी करते हैं। चार भाई बहिनों में सबसे छोटी अनुष्का के पास कोई संसाधन नहीं है। बावजूद अनुष्का की लगन ने प्रदेश की टीम में जगह बनाई है। वहीं गौचर के तन्वी चौकियाल ने भी महिला क्रिकेट की अंडर-15 में जगह बनाई। तन्वी एनएससीए गौचर से प्रशिक्षण ले रही हैं। एनएससीए गौचर के प्रशिक्षक पवन भंडारी और रयल अकादमी के सूरज रावत ने बताया कि इन बालिकाओं का 18 दिसंबर से देहरादून में शिविर आयोजित होना है। जिसके बाद उत्तराखंड टीम 22 दिसंबर को बंगलुरु रवाना होगी। दोनों बालिकाओं के चयन पर कर्णशिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, पर्वतीय क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शाह, रामष्ण भट्ट, सुरक्षित भंडारी, प्रदीप बिष्ट सहित तमाम क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *