गीत प्रतियोगिता में अनुष्का ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : राजकीय महाविद्यालय सतपुली में आजादी का अमृत महोत्सव एवं नमामि गंगे कार्यक्रम की श्रृंखला में गंगा मेरी पहचान के तहत गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एकल गीत में अनुष्का ने बाजी मारी।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के तहत एकल व सामूहिक दो वर्गों में गीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। एकल गीत में अनुष्का ने प्रथम, लवली द्वितीय एवं तानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, सामूहिक गीत प्रतियोगिता में अंजली ग्रुप ने प्रथम, सोनाली एवं साक्षी ने द्वितीय व अमीषा एवं सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. हिमानी बिष्ट, कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. दीप्ति माहेश्वरी, डॉ. अवधेश उपाध्याय, डॉ. वीर सिंह, डॉ. हरीकृष्ण सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *