विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कैड़ा

Spread the love

 

नैनीताल। भाजपा विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि वह भीमताल के सर्वांगीण विकास के लिए दिन-रात एक कर देंगे। विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब तक गांव के अंतिम तोक तक सड़क व पानी नहीं पहुंच जाता, तब तक वह चौन से नहीं बैठेंगे। विधायक कैड़ा ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में वन विभाग, शिक्षा, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, पेयजल, सिंचाई, ऊर्जा निगम, पूर्ति, प्राधिकरण, उद्यान, षि, पशुपालन, दुग्ध, निकाय, सिडकुल व दूरसंचार विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। कहा कि अधिकारी क्षेत्र का स्वयं भ्रमण कर जनता व जनप्रतिनिधियों से मिलकर प्राथमिकता निर्धारित करें और लंबित कार्यों को समयबद्घता, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ गति दें। उन्होंने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को वन भूमि स्थानांतरण के मामलों पर तहसीलदार, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। पर्यटन अधिकारी को सातताल, भीमताल व नौकुचियाताल के मार्गों की मरम्मत के लिए प्राक्कलन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान को गर्मी के सीजन को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराने एवं जिन स्थानों पर पानी की काफी समस्या बनी रहती है, उन स्थानों पर टैंकर के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को र्केप के माध्यम से बिजली बिल ठीक करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ ड़ संदीप तिवारी, डीएफओ टीआर बीजूलाल, जीएम जल संस्थान डीके सिंह, पीडी अजय सिंह, सीईओ कुंवर सिंह रावत, डीडीओ गोपाल गिरी, एडीपी शिल्पी पंत, एसडीओ मनोज कुमार बर्मन, मुख्य उद्यान अधिकारी ड़ नरेंद्र कुमार, ऊर्जा निगम ईई नितिन सिंह, जल संस्थान विपिन चौहान सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, कुंदन चिलवाल, प्रदीप पाठक, गोपाल ष्ण भट्ट आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *