आप ने की प्रदेश एवं जोन पदाधिकारियों की घोषणा

Spread the love

 

देहरादून। आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश एवं जोन टीम सदस्यों की घोषणा की है। उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी एवं
संगम विहार दिल्ली से तीन बार के विधायक दिनेश मोहनिया ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए केंद्रीय नेत्त्व प्रदेश एवं जोन टीम सदस्यो की घोषणा
की। राजीव चोधरी-9971388577 को प्रदेश सह प्रभारी, प्रदीप बच्छवान-8800026080 को केंद्रीय प्रभारी गढ़वाल मंडल एवं केंद्रीय जोनल प्रभारी, जितेंद्र फुलारा-
8448774198 को केंद्रीय प्रभारी कुमाऊं मंडल एवं केंद्रीय जोनल प्रभारी, दीवान चंद नयाल-9643322032 को केंद्रीय प्रदेश पर्यवेक्षक, पंकज पैन्यूली 9810020717 को
केंद्रीय प्रदेश पर्यवेक्षक, अमित चैहान को केंद्रीय जोनल प्रभारी, श्रीचंदबोरा केंद्रीय जोनल प्रभारी,सुनील लोहिया केंद्रीय जोनल प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश प्रभारी ने
बताया बताया की देवभूमि में आम जनता आम आदमी पार्टी के कार्यो में अपनी आस्था दिखा रही है और इसी क्रम में जैसा की पुर्व में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड
प्रदेश प्रभारी, दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया ने संगठन विस्तार को हरी झंडी दिखाते हुए विधानसभा स्तर पर सभी 70
विधानसभाओं हेतु विधानसभा प्रभारियों की घोषणा के पश्चात हर विधानसभा पर आप कार्यालय का संचालन कर जनसमस्या के निवारण पर युद्धस्तर पर कार्य शुरू
कर दिया है एवं प्रत्येक विधानसभा के हेल्पलाइन एवं सदस्यता हेतु फोन नंबर जारी कर दिए गए है। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी एवं संगम विहार दिल्ली
से तीन बार के विधायक दिनेश मोहनिया ने कहा कि पार्टी की नजर आगामी विधानसभा चुनावों पर है और उसी के तहत विधानसभा स्तर पर सभी तैयारियां की
जा रही है। उन्होंनें कहा कि हालांकि देश व प्रदेश दोनों ही कोरोना की चपेट में है परन्तु तब भी प्रदेश में चल रही अव्यवस्थाओं का मद्देनजर आम आदमी पार्टी
तीसरे नही अपितु एक मात्र विकल्प के रूप में प्रदेश में स्थापित होना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *