अपनी व दूसरों की सुरक्षा हेतु कोई लापरवाही न बरते

Spread the love

अपनी व दूसरों की सुरक्षा हेतु कोई लापरवाही न बरते
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जिला प्रशासन, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, जिला पर्यटन विकास विभाग, साहसिक खेल विभाग, पंचायत राज विभाग, जिला पूर्ति विभाग, नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कार्मिकों द्वारा कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु जन जागरूकता अभियान चालाया गया। उपजिलाधिकारी पौड़ी ने सभी लोगों को नियमित मास्क लगाये रखने की अपील करते हुए कहा कि जब तक वैक्सीन नहीं तब तक लापरवाही नहीं बात को गम्भीरता से लें। कहा कि अपनी एवं दूसरों के सुरक्षा हेतु किसी भी तरह की लापरवाही न बरते।
उपजिलाधिकारी पौड़ी श्याम सिह राणा के नेतृत्व में परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा वाहनों में कोविड-19 के नियमावली के तहत चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने बिना मास्क वाले सवारियों के 200-200 रूपया का चालान कर, उन्हें 4-4 मास्क देते हुए संक्रमण से बचने हेतु नियमित मास्क लगाये रखने को कहा गया। उपजिलाधिकारी श्री राणा ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु निरंतर जन जागरूकता एवं कोविड-19 के गाइड लाइन के अनुरूप जगह-जगह छापामारी अभियान भी चलाये जा रहे है। चैंकिग अभियान के तहत वाहन में बैठे सवारियों के मास्क पहने है या नहीं इस विषय को लेकर गम्भीरता से कार्य कर रहे है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने कहा कि जनपद के समस्त होटल एवं पर्यटन स्थलों में वृहद स्तर पर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा तथा व्यवहार परिवर्तन हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत होटलों एवं पर्यटन स्थलों पर प्रचार सामाग्री चस्पा कर व वितरण कर लोगों को अनिवार्य रूप से नियमित मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। वहीं परिवहन विभाग द्वारा वाहनों को सेनिटाइज किया जा रहा है। जबकि पंचायत राज विभाग द्वारा पंचायत स्तर पर वाल पेंटिग एवं पोस्टर चस्पा कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिला पूर्ति विभाग द्वार घरेलू गैस सिलेण्डरों पर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु स्टीकर चस्पा कराया जा रहा है, जबकि सरकारी सस्ता गल्ल की दुकानों पर पोस्टर एवं बैनर लगाये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *