कर्मचारियों से माफी मांगें तकनीकी शिक्षा मंत्री

Spread the love

हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन ने तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल के देहरादून में दिए बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। गुरुवार को शिक्षक नेताओं ने हल्द्वानी में बैठक कर कहा कि कैबिनेट मंत्री के गधे से सरकारी कर्मचारियों की तुलना करने से शिक्षकों एवं कर्मचारियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। शिक्षक नेताओं ने कहा कि कई साल कठिन परिश्रम कर प्रतियोगी परीक्षा पास करने पर सरकारी नौकरी मिलती है। मंत्री ने सरकारी कर्मचारियों की तुलना पशु से कर सरकारी सेवकों की मेहनत का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने भी कर्मचारियों के विरोध में बयानबाजी की है। इस तरह की बयानबाजी को किसी भी हालत में बर्दाश्त किया जाएगा। मांग की गई कि मंत्री और विधायक तत्काल बयान वापस लें और कर्मचारियों से माफी मांगें। जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष डिकर सिंह पडियार, मंत्री मदन मोहन बिष्ट, नंदराम, मनोज तिवारी, कमल गिन्ती, प्रकाश फुलोरिया, मदन मोहन कश्मीरा, पूरन पन्त, सुभाष जुयाल, जगदीश सती, कमलेश सती, विपिन विहारी, विजय गुरुरानी, हरीश आर्य, रेखा उप्रेती, ममता मुरारी, ममता गुप्ता, मनीषा जोशी, अरुणा पाठक, ड़ वीना पाठक, हरीश बिष्ट, मनोज कपिल, अनुपमा बमेठा, विनोद जोशी, राजेंद्र चौहान, महेंद्र बिष्ट, पूरन बिष्ट, निर्मल उपाध्याय, शकील अहमद, जीवन खत्री, प्रदीप जायसवाल, हरीश शर्मा, मनोहर लाल, दीपक राठौर, गोपाल बिष्ट, शमशेर द्गिारी, गोविन्द चन्द्रा, दीपक, राकेश जोशी, रविशंकर, सुरेश जोशी, मनोज कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *