सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

Spread the love

भाजपा भाबर मंडल की ओर से चलाया गया अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भाजपा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली भाबर मंडल की ओर से हर घर भाजपा घर-घर भाजपा महासंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
गुरूवार को कोटद्वार विधानसभा के बूथ क्रमांक 36 व 37 धु्रवपुर दुर्गापुरी हल्दुखाता किशनपुरी वार्ड नं.19 में अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आमजन के हित को देखते हुए सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसे में आमजन को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने वार्ड में पार्टी के प्रपत्र भी चस्पा किए। भाबर मंडल महामंत्री गौरव जोशी ने कहा कि प्रत्येक बूथ में पार्टी के स्टिकर कैलेंडर व विकास कार्यों की पुस्तिका घर-घर जाकर भेंट की जा रही हैं । 78 बूथों में घर-घर जाकर यह लक्ष्य पूरा किया जाएगा। इस मौके पर वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली भाबर मंडल की उपाध्यक्ष सिमरन बिष्ट, लता बलूनी, पूनम खंतवाल, प्रेम सिंह नेगी, सावित्री देवी, कुसुम पटवाल, रजनी बिष्ट, मीडिया प्रमुख आशा बलूनी, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *