प्रदूषण रहित दीपावली मनाने की अपील

Spread the love

महापौर हेमलता नेगी व पूर्व काबीना मंत्री ने किया बाजार का भ्रमण
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। दीपावली के पावन त्योहार पर प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी व महापौर हेमलता नेगी ने बाजार भ्रमण करते हुए लोगों को दीपावली की शुभकामनाऐं देते हुए दीपावली को शांति पूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।
बुधवार को बाजार भ्रमण के दौरान पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी व महापौर ने लोगों को प्रदूषण रहित दीपावली मनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रदूषण रहित दीपावली मनाने से वर्तमान में पटाखों के धुएं से पर्यावरण के नुकसान से बचाया जा सकता है। उन्होंने शासन प्रशासन से भी कानून व्यवस्था बनाये रखते हुए दीपावली त्यौहार को सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने व आमजन को समस्त सुविधा, व्यवस्था उपलब्ध कराने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्णा बहुगुणा, विनीता भारती, विजय माहेश्वरी, सुनील दत्त सेमवाल, रजनीश उप्पल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष सरदार महेन्द्र सिंह, पार्षद विपिन डोबरियाल, अनिल रावत, सूरज प्रसाद कांति, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज सिंह, आशुतोष वर्मा, राकेश शर्मा, राजेन्द्र सिंह गुंसाई, बलवीर सिंह रावत, जितेन्द्र भाटिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *