डीएम से लगाई मुआवजा देने की गुहार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन में भूमिधरों को मुआवजा नहीं मिलने से रोष पनप रहा है। भमिधरों ने कहा कि इससे पूर्व उन्हें पंद्रह दिनों के भीतर मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक इस बाबत कोई कदम नहीं उठाया गया। सौड़ के भूमिधरों ने अविलंब मुआवजा देने की गुहार जिलाधिकारी पौड़ी से लगाई है।
सोमवार को पौड़ी डीएम को ज्ञापन देने पहुंचने सौड़ क्षेत्र के ग्रामीण दिनेश डोटरिया ने बताया कि पिछले लंबे समय से मुआवजा के आवंटन लटका हुआ है। रेलवे ने उनकी भूमि का अधिग्रहण किया जिसका उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया। बताया कि सौड़ क्षेत्र में अभी करीब एक दर्जन ऐसे परिवार हैं, जिन्हें मुआवजा नहीं मिला है। भूमिधर मुताबिक प्रशासन की ओर से रेलवे का कार्य शुरू होने से पहले यह कहा गया कि 15 दिनों के भीतर सभी परिवारों को मुआवजा भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन कई महीनें बीत जाने के बाद भी उन्हें उनकी जमीनों का मुआवजा नहीं मिला है। जिससे भूमिधरों को परेशानी हो रही है। कई भूमिधर दो-दो साल से लंबित भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में राजकुमार नेगी, विनोद नेगी, मनीष, शिवराज सिंह आदि के हस्तारक्षर थे। इधर, पौड़ी के एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि कुछ भूमिधर इस मामले में कोर्ट गए थे उनका मुआवजा उसी के अनु्सार दिया गया। यदि भूमिधर तय मुआवजा लेने को तैयार हो तो उनको मुआवजा दे दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *