बाब साहेब के बातों पर अमल करने की अपील

Spread the love

 

हरिद्वार। गुरुवार को बहादराबाद-धनोरी रोड पर स्थित एक फार्म हाउस में भारत रत्न ड़बीआर आंबेडकर के 132 वें जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपासना दिवस के रूप में मनाया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सर्व समाज में उत्ष्ट कार्य करने वाले सवा सौ से अधिक लोगों को ड़ बीआर आंबेडकर स्मृति चिन्ह और शल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब ड़भीमराव आंबेडकर ने अपने अनुयायियों से तीन महत्वपूर्ण बातों पर अमल करने और उन पर चलने की अपील की थी। ड़ आंबेडकर ने कहा था की शिक्षा, संगठन और संघर्ष को वंचितों के लिए अति आवश्यक है। बाबासाहेब ने कहा था शिक्षित बनो, संगठित रहो, और संघर्ष करो समाज को आज उसी तरह चलने की आवश्यकता है। कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर के लिखे संविधान पर आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चल रहे है। भाजपा सरकार में हर वर्ग सुरक्षित है। पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि ड़ भीम राव आंबेडकर को स्कूल की कक्षा में बैठाया नहीं जाता था। आज उन्ही के बनाएं संविधान से देश का कानून चल रहा है। सरकार ने ड़ बीआर आंबेडकर की लिखी किताबों को आधार बनाया है।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ठ, भाजपा प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जातिाषिपाल, प्रदेश मंत्री दीपिका राठौर, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जगजीवन राम, मंडल अध्यक्ष अमित राज, रीता सैनी, पवन राठौर, महामंत्री सुनीत कुमार मनीराम, मास्टर मोदीमल तेगवाल, स्वराज सिंह, हितेश चौहान, प्रताप सिंह, मास्टर राजकुमार, चंदन चौहान, आदि मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *