कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल को जिताने की अपील

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : युवा कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनावों को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एकजुटता से कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने को लेकर रणनीति बनाई गई। इस दौरान युवा आयुष, ऋषभ, लक्ष्य गौरव आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस संजना गुजराल व प्रदेश से बाहर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आशीष नेगी को जिम्मेदारी मिलने पर सम्मानित किया गया।
मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजपाल बिष्ट ने कांग्रेस द्वारा अभी तक देशहित में किए गए कार्यों को गिनाया। कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धि अत्याचार, भ्रष्टचार, अनाचार रही है। उन्होंने युवाओं से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को जिताने की अपील की। बैठक में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित सिंह, विधानसभा अध्यक्ष आयुष भंडारी, अमन नेगी, मुकुल कुमार, विद्या सेमवाल, गोपाल नेगी, आकाश रावत, मनीष कुमार, सोनू, बॉबी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *