छात्रों से की मोबाइल से दूर रहने की अपील

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : संतपॉल कॉन्वेंट स्कूल सतपुली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के दिशा निर्देशन पर विधिक एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को मोबाइल और इंटरनेट मीडिया के नकारात्मक प्रभावों से बचाने के लिए सतर्क रहें और उनकी निगरानी करें।
सिविल जज जूनियर डिवीजन सतपुली सतपुली सुश्री नेहा ने छात्रों को अनके अधिकार बताएं। उन्होंने गुड टच, बेड टच, साइबर क्राइम, नालसा, सालसा, खालसा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से मोबाइल से दूर रहने की अपील की। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष सतपुली पंकज कुमार ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियम और कानून संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन पीएलबी पुष्पेंद्र राणा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षिका एवं शिक्षक, कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *