उपनल कर्मचारियों से की साइबर ठगों से सावधान रहने की अपील

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : साइबर ठग जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में तैनात उपनल कर्मचारियों को दूरभाष के माध्यम से नियमित नियुक्ति देने के नाम पर पैसों की मांग कर रहे है। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने उपनल कर्मचारियों से ऐसे शातिर ठगों से सावधान रहने की अपील की है।
साइबर ठप लोगों को शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीके अपनाते रहते है। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. सविता रानी ने बताया कि साइबर ठग इन दिनों उपनल कार्यालय देहरादून के नाम पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय पौड़ी विभाग में उपनल के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को दूरभाष के माध्यम से नियमित नियुक्ति देने के नाम पर पैसों की मांग करने का काम कर रहे है। उन्होंने सभी उपनल कर्मचारियों को सचेत रहते हुए कहा कि कि यदि किसी अधिकारी, कर्मचारी के नाम से इस प्रकार से कोई फोन कॉल या संदेश आता है तो अपनी व्यक्तिगत जानकारी खाता संख्या, पैन, आधार साझा न करें। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय या उपनल कार्यालय से इस प्रकार की कोई भी सूचना या जानकारी नही मांगी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *