आमजन से की फिजियोथैरेपी सेंटर का लाभ लेने की अपील

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वरिष्ठ नागरिक संगठन की बैठक में हंस फाउंडेशन के सहयोग से संचालित फिजियोथैरेपी सेंटर का लाभ आमजन तक पहुंचाने और फिजियोथैरेपी का शुल्क 50 रुपये निर्धारित करने का निर्णय लिया गया।
आनंद विहार, मानपुर स्थित कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन के संरक्षक सेवानिवृत्त डीआईजी जयेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथ ही सामाजिक कार्यों में अपनी सेवाएं प्रदान कर वंचित, शोषित, उपेक्षित समाज में शिक्षा का विस्तार करें और वरिष्ठ नागरिकों के सुख-दु:ख में साथ दें। कहा कि फिजियोथेरेपी सेंटर में प्रशिक्षित फिजियोथैरेपिस्ट द्वारा गर्दन, जोड़, ऐड़ी, कमर दर्द, कंधा जाम, कमर दर्द, फ्रेक्चर के बाद की अकड़न व बच्चों का इलाज आधुनिक मशीन द्वारा किया जा रहा है। संगठन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन पीएल खंतवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रकाशचंद्र कोठारी, डॉ. चंद्रमोहन बड़थ्वाल, राजेंद्र पंत, सेवानिवृत्त डीएफओ धीरजधर बछवाण, चित्रमणि देवलाल, विनोद नेगी, प्रदीप अग्रवाल, सुरेंद्र लाल आर्य, महेंद्र अग्रवाल, सूर्यनारायण पांडे, रमेश चंद्र खंतवाल, संग्राम सिंह भंडारी, विजय लखेड़ा, नरेंद्र कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *