कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने की अपील

Spread the love

चमोली। कर्णप्रयाग विधान सभा प्रभारी ने मंगलवार को गैरसैंण भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक लेते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने की अपील की।भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महावीर रावत की अध्यक्षता ब्लक सभागार में हुए कार्यक्रम में कर्णप्रयाग विस प्रभारी दिनेश जोशी ने आगामी विस चुनावों को देखते हुए सभी शक्ति केंदों पर पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए कहा कि यदि सभी पार्टी कार्यकर्ता संगठित रहे तो कर्णप्रयाग विस में भाजपा को कोई चुनावी टक्कर नहीं दे सकता है। इस मौके पर पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, जिला मंत्री ड़ अवतार नेगी, नगर मंडल अध्यक्ष मंगल नारायण, होशियार सिंह, एसएस रावत, विनोद नेगी, जेपी बहुगुणा, मनोज सिंह, संजय रावत, धन्ना देवी, रेवती बिष्ट, रामचंद्र गौड़, पृथ्वी बिष्ट, लीलाधर जोशी, राकेश रावत,आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *