नशे के खिलाफ एकजुट होने की अपील

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: इंटर कालेज परसुंडाखाल के स्वयंसेवियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकालते हुए आमजन से इसके खिलाफ एकजुट होने की अपील की।
मंगलवार को विद्यालय परिसर से रैली का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने गांव-गांव घूमकर आमजन के प्रति जागरूक किया। इससे पूर्व कार्यक्रम अधिकारी सुरजी नेगी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। कहा कि विद्यार्थियों को नशे जैसी बुराई के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा। रैली के उपरांत गांव के आसपास स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को स्वच्छ भारत अभियान में अपना योगदान देने की अपील की। कहा कि हमें सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने के बजाय कूड़ेदान का उपयोग करना चाहिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान विनोद सिंह बिष्ट सहायक अध्यापक गौरव नेगी, विजेंद्र नेगी, विनोद सिंह नेगी, गीता देवी, किशोर दास, जगदीश प्रसाद, अर्जुन सिंह, नीलम देवी, सज्जन बिष्ट, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *