शांति बनाये रखने की अपील की

Spread the love

काशीपुर। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। गुरुवार को कोतवाली में हुई अमन कमेटी की बैठक में कोतवाल धीरेंद्र कुमार, नायब तहसील राजेश चौहान ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की। बैठक में कहा गया कि बिना परमिशन के जुलूस नहीं निकाल सकते है । विरोध प्रकट करने और मांगपत्र सौंपने के लिए पांच सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल संबंधित अधिकारी से मिल सकता है । इस मौके पर प्रभारी तहसीलदार राजेश कुमार, शाहनवाज आलम, आर पी सिंह, मो सादिक, सोनू कादरी, शान ए इलाही, इस्लामुद्दीन, मो जाबिर, जाकिर हुसैन, मौलाना अयूब, हाजी हमीद, शेख हाशिम आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *