लोगों से नशा न करने की अपील की

Spread the love

 

 

श्रीनगर गढ़वाल : ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि की श्रीनगर संस्था की पहल पर यहां गोला पार्क में नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संस्था से जुड़े लोगों सहित व्यापारियों ने भी भागीदारी की।

मौके पर व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने सभी को नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने इस दौरान लोगों से नशा न करने की अपील की। मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण, व्यापार सभा श्रीनगर के अध्यक्ष दिनेश असवाल, मंडल महामंत्री सौरभ पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पटवाल, मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र भट्ट, मोहन प्रसाद भट्ट, मीना गैरोला, जगदीप रावत, सोनू चमोली, राजीव कुमार विश्नोई आदि शामिल हुए। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *