खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग की अपील की

Spread the love

नई टिहरी। जिला युवा कल्याण एंव प्रांतीय रक्षक दल विभाग टिहरी की ओर से खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अंडर-14, 17 से अंडर-21 तक बालक और बालिका वर्ग तथा दिव्यांग खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने युवाओं से खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की अपील की है। जिला युवा काल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि खेल महाकुंभ के तहत न्याय पंचायत, ब्लक तथा जिलास्तर पर कबड्डी, फुटबल, बलीबाल एथलेटिक्स, बैडमिंटन, खो-खो, हैंडबाल, बास्केटबाल, किक्रेट सहित विभिन्न प्रकार की दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि बीते एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक समस्त न्याय पंचायत, आगामी 20 अक्टूबर से पांच नवंबर तक ब्लक स्तरीय और उसके बाद जिलास्तरीय सभी खेल प्रतियोगिताऐं संपन्न करवाई जाऐगी। न्याय पंचायत, ब्लक तथा जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार दिया जाऐगा। उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से पंजीकरण हेतु आयु प्रमाण पत्र, एक फोटो और अभिभावक का अनापत्ति प्रमाण पत्र पंजीकरण फार्म के साथ जरुर संलग्न करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *