ऐपण आर्ट का प्रशिक्षण शुरू

Spread the love

चमोली : पीएम श्री राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज, ग्वाड़ देवलधार में पारंपरिक लोककला ऐपण आर्ट का प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं। ऐपण विशेषज्ञ ममता भट्ट के मार्गदर्शन में छात्राएं ऐपण आर्ट की पारंपरिक तकनीक, प्रतीकों और डिजाइनों की बारीकियां सीख रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं की ओर से कलाकृतियां बनाई गईं। प्रधानाचार्य लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल ने कहा कि विद्यालय की सह शैक्षिक गतिविधियों में भी छात्राओं ने ऐपण आर्ट के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस मौके पर प्रवक्ता ओम प्रकाश पुरोहित, संगीता रावत, पीपी पुरोहित, दीवान सिंह, प्रभात रावत सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *