सेब से जुड़े काश्तकारों को किया सतर्क

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: वर्तमान समय में उत्तरकाशी के प्रसिद्ध हर्षिल क्षेत्र में स्कैब महामारी के फैलने पर जिला उद्यान अधिकारी ने जिले के सेब काश्तकारों को सतर्क रहने की अपील की है। जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी ने बताया कि वर्तमान समय में उत्तरकाशी के प्रसिद्ध हर्षिल क्षेत्र में स्कैब महामारी फैली हुई है। जिसके कारण सीमा से लगे जनपदों में भी इस महामारी के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। कहा कि यह रोग हवा के माध्यम से तीव्र गति से फैलने वाला है। जिससे सेब वागवानों की पूरी फसल रातों रात नष्ट होने की आशंका बनी रहती है। कहा कि सेब बागवानों को इससे बचने के लिए अपने सेब के बगीचों में 5 प्रतिशत यूरिया प्रति 1 हजार लीटर पानी में जलीय घोल का छिडकाव से पौधों की पत्तियों के ऊपरी एंव निचली सतह पर करने से सेब के पौधों को बचाया जा सकता है। कहा कि सेब के पौधों के नीचे गिरी हुई व आसपास फैली हुई रोग ग्रसित पत्तियों को भी एकत्रित कर यूरिया का छिड़काव करें जिससे रोगग्रस्त पत्तियां सड़कर नष्ट हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *