पौड़ी के सरणा में लगाई सेब की पौध

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। पौडी जिले में शीतकालीन पौधरोपण के तहत सेब की पौध को लगाया जा रहा है। खांड्यूसैंण राजकीय उद्यान में भी पौध तैयार हो रही है। यह उद्यान एक आदर्श उद्यान के तौर पर बना है। यहां सेब सहित अन्य प्रजातियों के पौध तैयार की जाती है।
जिले में एप्पल मिशन के तहत सेब की खेती से किसानों को लाभ दिलाने के लिए उद्यान महकमा इन दिनों सेब की पौध लगाने का कार्य कर रहा है। मंगलवार को सरणा के किसान भगत सिंह नेगी के यहां उद्यान विभाग द्वारा सेब की 500 पौध लगाई गई। यहां पर सेब की रेड ब्लॉक्स, स्कालेट स्पर, जिरोमाईन, मेमास्टार-2284, रैडलम्बगाला, ग्रेनी स्मीथ आदि प्रजाति की पौध लगाई गई। इस मौके पर उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण गढ़वाल मंडल के संयुक्त निदेशक डा.रतन कुमार ने कहा कि जिले में किसानों को सेब की खेती से जोड़कर उनकी आर्थिकी मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। सेब की महंगी प्रजाति क्लोन हाईडेनिसिटी की पौध लगाई जा रही है। ताकि किसानों का उत्पादन बेहतर हो। इन पौधों के लग जाने के बाद जिले में सेब और कीवी का रकबा तकरीबन दो गुना हो जाएगा। इस मौके पर ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक पंकज स्वरूप रतूड़ी, अनिल कुमार नेगी, जिला उद्यान अधिकारी डा.डीके तिवारी आदि शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *