उतराखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क माफ

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के युवाओं को अपने जन्मदिन पर बड़ा तोहफा दिया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने मार्च 2022 तक प्रदेश में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का आवेदन शुल्क माफ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य लोक सेवा आयोग समेत अन्य भर्तियों के लिए आने वाले फार्म भरने पर युवाओं को कोई फीस नहीं चुकानी होगी।
इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना जन्मदिन छोटे बच्चों संग मनाया। उन्होंने इस मौके पर राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटा। बच्चों से बधाई लेने के बाद उन्होंने सस्थान के विशेष स्कूल के लिए एक बस और 10 कंप्यूटर देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यहां पौधारोपण एवं विभिन्न शिलान्यास भी किए। इसके बाद मुख्यमंत्री तिलक रोड स्थित बाल विनीत आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों के साथ केक काटने के बाद परिसर में एक रुद्राक्ष का पौधा लगाया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्जवल जीवन की कामना भगवान से की। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामना देते हुए कहा कि प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए मुख्यमंत्री जी समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड उत्तरोत्तर प्रगति करे यही कामना है। साथ ही प्रदेश में चौमुखी विकास की गति बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *