पीएम आवास योजना के लिए करें आवेदन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल में बुधवार को समस्त खंड विकास अधिकारियों की सहवर्गीय बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले परिवारों का भारत सरकार द्वारा आवास प्लस 2024 सर्वे का कार्य शुरू किया गया है। सर्वे कार्य हेतु जनपद के 15 विकास खंडों में प्रत्येक सर्वेकर्ता को एक ग्राम पंचायत आवंटित की गयी है, नियुक्त सर्वेकर्ता द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के मापदण्डों के अनुसार पात्र परिवारों का ऑनलाइन सर्वे कार्य किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने बताया कि वह परिवार जो आवास विहीन है अथवा जिनके पास अपना रहने के लिए पक्का आवास नहीं है ऐसे परिवार आवास की मांग हेतु संबंधित विकासखंडों में आवेदन कर सकते हैं, आवास की पात्रता के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। योजना के अंतर्गत यदि कोई व्यक्ति स्वयं को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के मापदंडों के अनुसार पात्र समझता है तो वह आवास प्लस ऐप के माध्यम से उपलब्ध कराए गए विकल्प सेल्फ सर्वे का उपयोग करके अपना सर्वे स्वयं पंजीकृत कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *